सोमवार, 10 नवंबर 2014

"अद्भुत " शब्द करामाती है !

"अद्भुत " शब्द करामाती है ! अभिव्यक्ति के लिए शब्दों की कंगाली से आपको बचा लाता है. अंग्रेजी में तो "वंडरफुल " से काम चल जाये मगर अपनी बोली में आप इसके लिए क्या प्रयोग करते हैं , इसकी पड़ताल रोचक और जानकारीपूर्ण होगी। बहुत सोचने पर भी अपनी बोली में " गज़ब " के सिवा कुछ ढूंढ नहीं पाई। 

आप बताएं कुछ शब्द जो " अद्भुत" को अभिव्यक्त करें।

ब्लॉग या फेसबुक पर कई बार अजीबोगरीब स्थितियां होती हैं। जब कुछ पढ़ा और अच्छा लगा , समझ नहीं आये कि विस्तार में क्या लिखा जाए तो गूंगे के गुड़ जैसी अनुभूति को "अद्भुत " लिख देना एक सुलभ और प्रभावी विकल्प है .
वास्तव में ही कुछ रचनाकार और उनकी प्रविष्टियाँ इतनी अद्भुत होती है कि जन सामान्य इसपर अद्भुत के सिवा कुछ लिख भी नहीं सकता . किसी का लिखा पसंद न आने पर निरुत्साहित अथवा व्यंग्य करने के लिए बड़ी -बड़ी टिप्पणियां करने से से तो हर हाल में बेहतर है कि जो रचना मुग्ध कर जाए वहां " अद्भुत " (गज़ब , वाह , खूब आदि) ही लिख दिया जाए 

नोट - जो व्यक्त करने में असमर्थ नहीं है , उन्हें " अद्भुत " अभिव्यक्ति की कंगालियों के लिए सुरक्षित रहने देना चाहिए .

फेसबुक पर चली इस शब्द चर्चा पर बहुत से शब्द आये जो यह भाव तो प्रस्तुत कर सकते हैं , 
जैसे - 

  • राजन सिँह मारवाडी में फूटरो ।
    • Shikha Varshney चलो एक भाषा और आती है उसमें भी बता देती हूँ - जमिचातेलना .. रूसी में

    • राजन सिँह अच्छे के लिए तो चोखा या चोखी होता ही है न वाणी जी।
      मनबोध मास्टर भावातीत, भावप्रवण, जानदार, शानदार ,:)
    • मनबोध मास्टर कालजयी तो भूल ही गया 

      Sheetal Maheshwari Laajawaab umda
    • Suchhit Kapoor गजब ही सूझा । बाकि अनौपचारिक और हास्य के पुट में - तोडू,बबाल,झन्नाटा
    • Sheetal Maheshwari Dhaansu:)
    • वंदना अवस्थी दुबे कमाल, बेहतरीन, लाजवाब, शब्दातीत 
    • मनबोध मास्टर वो शिखा वार्ष्णेय जी का रूसी शब्द हमारे बिहारी में ऐसे बोला जाता , "जा बे तेल ले आना" 
    • Sheetal Maheshwari Achambhit 
    • Vibha Shrivastava .
      remarkable
      supernatural
      Marvellous 
      astonishing
      Vibha Shrivastava कुल मिला कर एक बात अचम्भित
    • Ddm Tripathi ·फाड़ू..मुम्बईया में
    • Rashmi Prabha वाह, क्या बात है, अत्युत्तम
      Asha Pandey Ojha Asha शानदार अभूतपूर्व ,, क्या गज़ब .. अनिवर्चनीय
    • मनबोध मास्टर सुघर , निम्मन, चकाचक ,
    • Asha Pandey Ojha Asha धाकड़,जबरो ,जोरदार ,सांतरो, वा भाई वा ,
    • Asha Pandey Ojha Asha धाँसू ,लूंठो.. ठावको ...
    • Asha Pandey Ojha Asha निराळो .. रुपाळो ,तगड़ो,
      • Shikhar Chand Jain ठाडो
      • Meenu Kapoor   किसी reality show में सुना था यह शब्द पता नहीं किस शब्दकोष
        में है -----fanta bulous शायद fantastic से भी वजनी बताने के 
        लिए प्रयुक्त
        Ragini Mishra Allahabadi to "chaukas" hi kahenge
      • Mansingh Rajpurohit ·Utam ati utam , lajvab -lekin yah to bataye ji ki aap es sabd ka proyog ki par kar rahi hai
      • Udan Tashtari अद्भुत के बराबरी से हमारे शहर की लोकल भाषा में "सन्नाट” 
      • Dhirendra Pandey आश्चर्यजनक , बेमिसाल ,अद्वितीय
    • Dhirendra Pandey अनुपमेय
    • Sandhya Sharma छान- मराठी में  
    • Anamika Ji Kamaal hai  
    • Anurag Sharma अजीबोगरीब, विचित्र, विस्मयकारी, अनुपम, अतुल, हैरतअंगेज़, अनोखा, अनूठा
    • Ashok Bhatia · झक्कास
    • Hema Awasthi दइया रे ...  
    • Deepak Shukla विलक्षण, अद्वितीय.. ..
    • Saras Darbari चौचक...!!! वैसे और भाषाओँ में भो कुछ ऐसे उदगार हैं, जैसे सुभान अल्लाह, माशाल्लाह...
    • Suman Malik Taneja Bahut baddiya,baemisall , kamaal ,chokhha, behtareen 
      Vadiya in panjabi

2 टिप्‍पणियां: